सुनेत्रा अजीत पवार, जिन्हें प्यार से वाहिनी कहा जाता है, अपने पति अजीत पवार के उत्तराधिकारी के रूप में वह एनसीपी की विधायक दल की नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। अजीत पवार का बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। वह पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी और राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेंगी।
![]()
28 जनवरी की सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान अजीत पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अजीत पवार का निधन हो गया। उनके साथ सवार अन्य चार लोग भी मारे गए। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी। इधर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी को महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। शनिवार शाम को वह शपथ ले सकती हैं।
2024 में की राजनीति में एंट्री
![]()
सुनेत्रा पवार ने पिछले साल ही राजनीति में एंट्री की थी। वह बारामती से अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं। उसके बाद 18 जून, 2024 को वह राज्यसभा की निर्विरोध सदस्य चुनी गईं। अब वह महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बन रही हैं। फिलहाल वह विधानसभा या विधान परिषद सदस्य नहीं हैं, इसलिए अजित पवार के निधन के बाद होने वाले उपचुनाव में वह बारामती विधानसभा सीट से चुनी जाएंगी। अजीत पवार नवंबर 2024 में इसी सीट से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।
4 करोड़ रुपये आय
![]()
सुनेत्रा पवार की नेट वर्थ अपने पति अजित पवार से ज्यादा है। सुनेत्रा के बाद डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 2024 में दिए गए उनके हलफनामे के अनुसार सुनेत्रा ने बताया था कि उनके पास तीन लाख रुपये कैश है।
सुनेत्रा के बैंक अकाउंट में कितनी रकम
![]()
सुनेत्रा पवार के कई बैंक अकाउंट्स हैं। इनमें सरकारी, सहकारी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। इन सभी बैंक अकाउंट्स में उनके करीब 6 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 66 लाख से ज्यादा के बॉन्ड्स हैं और कंपनी के शेयर्स हैं।
सुनेत्रा पवार के पास कितना सोना-चांदी?
![]()
सुनेत्रा पवार के पास चांदी के बर्तन हैं। ये बर्तन लगभग 35 किलो के हैं। इसलिए अलावा 21.50 किलो की चांदी की मूर्तियां हैं। उनके पास 20 किलो के चांदी के गिफ्ट मिले सामान भी हैं। इसके अलावा सुनेत्रा के पास 1030 ग्राम सोना है। उनके पास डायमंड की जूलरी भी हैं। कुल मिलाकर उनके पास लगभग दो करोड़ से ज्यादा का सोना-चांदी है।