Nirmala Sitharaman Union Budget Speech 2026-27 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। करीब एक दशक में यह पहला मौका है जब संसद में बजट रविवार को पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने बजट में अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ बायोफार्मा ‘शक्ति’ का प्रस्ताव पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए आवंटन बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का रविवार को प्रस्ताव रखा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को घोषणा की कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत कोष में 2026-27 में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी जाएगी।

बजट 2026 भाषण की प्रमुख बातें:

  • 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
  • बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़
  • शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
  • बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे
  • शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च
  • 20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी
  • 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर
  • 3 केमिकल पार्क का निर्माण
  • एसएमई के लिए 10 हजार करोड़
  • महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान



Budget 2026 Live Updates: 10 हजार करोड़ का SME फंड, राज्यों में खनिज कॉरिडोर, टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा

 

  • केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक साफ रोडमैप तैयार करता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा अनोखा बजट है जो फिस्कल डेफिसिट को कम करने, महंगाई को कंट्रोल में लाने पर फोकस करता है और इसके साथ ही, इस बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का कॉम्बिनेशन भी है।

Union Budget 2026 live : बजट 2026 की अहम घोषणाएं

  • बजट 2026-27 में छोटे करदाताओं के लिए नियम-आधारित स्वचालित प्रक्रिया का प्रस्ताव
  • न्यूनतम वैकल्पिक कर को अंतिम कर बनाया जाएगा; दर मौजूदा 15% से घटाकर 14% होगी
  • पूर्वोदय राज्यों में पांच पर्यटन स्थलों का निर्माण करेगी; 4,000 ई-बस की व्यवस्था करेगी
  • प्रमुख औद्योगिक ‘लॉजिस्टिक’ केंद्रों के आसपास पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की स्थापना
  • 15,000 माध्यमिक विद्यालयों में ‘कंटेंट लैब’ स्थापित करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव
  • एमएसएमई की मदद के लिए ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का दस्ता तैयार करेगी सरकार

 

Share Market Crash: बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक नीचे पहुंचा

बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। शेयर बाजार में 1600 से अधिक अंकों की गिरावट हो गई है। शेयर बाजार गिरकर 80,804 अंक पर पहुंच गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का शेयर बाजार पर नेगेटिव असर पड़ा है।

 

Budget 2026 बजट के बाद क्या-क्या होगा महंगा

  • खनिज
  • स्क्रैप
  • शराब
  • वायदा कारोबार करना

 

Aam Budget 2026 Update : बजट के बाद क्या-क्या होगा सस्ता

  • कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
  • 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
  • सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
  • चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
  • जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
  • रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट

 

Union Budget 2026 live : बजट भाषण की प्रमुख घोषणाएं

  • 5 पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन स्थलों का निर्माण
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनेगी
  • 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में
  • हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल
  • किसान की आय बढ़ाने का प्लान
  • खेलो इंडिया मिशन
  • 15 पुरातात्विक साइट्स को वाइब्रेंट डेस्टिनेशन बनाएंगे
  • डिजिटल नॉलेज ग्रिड पर टूरिस्ट साइट्स की जानकारी
  • ट्रेकिंग, हाइकिंग पर योजना
  • पशुपालन-वैट कॉलेज के लिए सब्सिडी सपोर्ट स्कीम
  • टीसीएस ओवरसीज टूर पैकेज को 2 पर्सेंट करेंगे