प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मुंबई में बातचीत के बाद कहा कि भारत-फ्रांस संबंध बहुत खास हैं। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कर्नाटक के वेमागल में एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के प्रोडक्शन के लिए असेंबली यूनिट का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया।

नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुंबई को लोकभवन में मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, रक्षा सहयोग और आपसी हितों के ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमागल में टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। ऐसे माहौल में, भारत और फ्रांस की साझेदारी एक फोर्स फॉर ग्लोबल स्टेबिलिटी है।

 

भारत और यूरोप के संबंधों में टर्निंग प्वाइंट

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026, भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग प्वाइंट है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले, हमने यूरोपीय यूनियन के साथ, भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री टेड एग्रीमेंट किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ, इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर स्किलिंग इन एयरोनॉटिक्स लॉन्च करने जा रहे हैं। यह फ्यूचर बिल्डिंग का प्लेटफॉर्म है।