IISc बैंगलोर में बीटेक कोर्स में वर्ष 2026-27 के लिए दाखिला जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2026 द्वारा JEE (Advanced) 2026 रैंक का इस्तेमाल करके किया जाएगा।

 

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु- India TV Hindi

 

अगर आप अपने करियार को इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे ले जाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही हैं। IISc बैंगलोर में बीटेक कोर्स में वर्ष 2026-27 के लिए दाखिला जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2026 द्वारा JEE (Advanced) 2026 रैंक का इस्तेमाल करके किया जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर jeeadv.ac.in पर जानकारी साझा की गई है। बता दें कि NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, IISc बैंगलोर देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी है और इसके बाद नाम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का आता है। 

 

IISc बैंगलोर में कौन सा बीटेक कोर्स होता है? 

IISc बैंगलोर, गणित और कंप्यूटिंग में बीटेक कार्यक्रम ऑफर करता है। 

 

जेईई मेन 2026 

बता दें कि जेई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन चल रहा है, जो 29 जनवरी तक चलेगा। सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से शुरू हुआ था। वहीं, सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से शुरू होगा जो 9 फरवरी 2026 तक चलेगा।